फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीडब्ल्यूडी के विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त उधमपुर अनंत द्विवेदी ने चिनैनी डिवीजन में पीडब्ल्यूडी की ओर से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला योजना, सास्की, पीडीएनए और नाबार्ड के तहत चल रहे कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी डिवीजन चनैनी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। कुछ परियोजनाओं में देरी पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग को देरी के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि काम में जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने सभी चल रहे कार्यों को तय तकनीकी मापदंड, गुणवत्ता और समय सीमा के अंदर पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें