फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में मनाया गया संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी (एसकेपीए), उधमपुर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकार किए जाने की ऐतिहासिक घटना को याद किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एसकेपीए के निदेशक आईजीपी डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल ने संविधान दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसके विकास और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में इसकी अहम भूमिका पर चर्चा की।

अपने संबोधन में डॉ. मुगल ने संविधान के मूलभूत आदर्शों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इन मूल्यों के माध्यम से ही एक न्यायपूर्ण, समावेशी और लोकतांत्रिक समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, सांविधानिक नैतिकता, कानून के शासन और सार्वजनिक सेवकों की जिम्मेदारियों के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था और जनसेवा का मार्गदर्शक दर्शन है। पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता, ईमानदारी, जवाबदेही और पेशेवर दक्षता के साथ करना चाहिए। साथ ही प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों और गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें