उधमपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र टीम और अवेयर इंडिया फाउंडेशन की ओर से शहीद चौक उधमपुर में बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानियों को याद किया और उनके परिवारों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने कहा कि बलिदानियों के बलिदान की वजह से ही आज हम आजादी और शांति से त्योहार मना पा रहे हैं। उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व की परंपरा के अनुसार टीम हर वर्ष इस अवसर पर शहीद चौक पहुंचकर शहीदों को नमन करती है। इस मौके पर युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने की अपील की गई। टीम ने कहा कि युवा नशा मुक्त समाज बनाने में अहम भूमिका निभाएं और देश के लिए जब भी जरूरत पड़े, किसी भी बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहें।