फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/भद्रवाह। सरकारी डिग्री कॉलेज भद्रवाह में शुक्रवार को 38वीं डोडा जिला वाॅलीबाल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में डोडा जिले के विभिन्न हिस्सों से पुरुष वर्ग की दस टीमें खिताब के लिए आपस में मुकाबला कर रही हैं। इसे जेएंडके एक्साइज डिपार्टमेंट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वाॅलीबाॅल क्लब सारटिंगल ने स्पार्टन स्पाइकर डोडा को हराया। एमसीसी गंडोह ने मंथला को शिकस्त दी, जबकि सूफी क्लब धड़काई ने स्टार 6 डोडा को पराजित किया।
विज्ञापन

वाॅलीबाॅल क्लब प्रानू ने जीडीसी भद्रवाह-ए को मात दी। इसके अलावा सारटिंगल ने एक अन्य मुकाबले में जीडीसी भद्रवाह-ए को हराया और सेवन ब्रदर्स ने एमसीसी को पराजित किया।
शनिवार को होने वाले रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में सूफी क्लब का मुकाबला सारटिंगल क्लब से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सेवन ब्रदर्स क्लब और प्रानू क्लब आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें