फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जखैनी से चिनैनी तक बनेंगे छह फुट ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर अब और सुरक्षित होने वाला है। उधमपुर के जखैनी से चिनैनी तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) छह नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराएगी। इसके लिए 14.7 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चिनैनी-घोरडी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के प्रयासों से स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन




फोरलेन बनने के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है। ऐसे में हाईवे किनारे बसे गांवों के लोगों को सड़क पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए हाईवे पार करना जान जोखिम में डालने जैसा था। कई स्थानों पर हादसे भी हो चुके हैं। इसी को देखते हुए विधायक ने एनएचएआई के समक्ष फुट ओवरब्रिज की मांग रखी थी।



जानकारी के अनुसार प्रस्तावित छह एफओबी जखैनी, बली नाला, समरोली पीएमजीएसवाई सड़क, घंटवाल, धर्मथल और चंपेरी में बनाए जाएंगे। ये सभी स्थान घनी आबादी वाले हैं और यहां बाजार, स्कूल व खेतों की ओर जाने के लिए लोगों को बार-बार हाईवे पार करना पड़ता है।
विज्ञापन


विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और जनसुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है और इस कार्य के पूरा होने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी। टेंडर खुलने की खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें