फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लगातार 10 दिन बाद उधमपुर में खिली धूप, दोपहर बाद फिर बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद वीरवार को उधमपुर में सुबह से मौसम ने राहत दी। दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर होते ही आसमान से जमकर बारिश हुई और शुक्रवार को भी भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

जिला उधमपुर में वीरवार सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक जिले में धूप खिली रही। तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को गर्मी सताने लगी। लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। ढाई बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और जिले में जमकर बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई इस तेज बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। दुकानदारों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर लगभग 4 बजे के बाद बारिश थम गई और हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम साफ हो गया। हालांकि शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है देर रात और शनिवार को भी जमकर बारिश हो सकती है।
मौसम की बिगड़ी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से 31 जुलाई तक पहले ही अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि अगले 24 घंटे में जिले में तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पहले ही जिले का बुनियादी ढांचा प्रभावित है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24.8 दर्ज किया गया है। वीरवार रात से लेकर शुक्रवार को जमकर बारिश होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें