उधमपुर। व्यापार मंडल कार्यालय में माैप-ताैल विभाग का कैंप आयोजित किया गया। व्यापारियों के लिए लगाए गए इस कैंप में 10 से 12 दुकानदारों ने अपने बाट-तराजू एवं अन्य माप-तोल उपकरणों की स्टैंपिंग, नवीनीकरण और प्रमाणन संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी ने बताया कि कई दुकानदारों के माप-तोल उपकरणों की स्टैंप की वैधता समाप्त हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि नाप-तोल विभाग का कार्यालय बिरमा पुल के नीचे, नाले के समीप स्थित है, जहां तक पहुंचना कई व्यापारियों के लिए आसान नहीं होता। इसी कारण व्यापार मंडल प्रत्येक माह विभाग के सहयोग से अपने कार्यालय में विशेष कैंप आयोजित करवाता हैं, ताकि व्यापारियों को एक ही स्थान पर स्टैंपिंग, नवीनीकरण, प्रमाणन सहित अन्य आवश्यक कार्यों की सुविधा मिल सके। कैंप में करीब 12 व्यापारियों ने हिस्सा लिया जिनकी स्टैंपिंग अवधि समाप्त हो गई थी।