फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जनगणना 2027 में हुए बदलाव से अब घर बैठे खुद भरें अपनी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारत की जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो चुका है और इस बार आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिला प्रशासन उधमपुर ने हमारी जनगणना, हमारा विकास अभियान के तहत स्व-गणना सुविधा शुरू कर दी है। अब प्रगणक के इंतजार के बिना हर परिवार खुद ही मोबाइल या लैपटॉप से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेगा।
विज्ञापन

पहले प्रगणक घर-घर जाकर कागज पर जानकारी भरते थे। अब जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल हो रही है। पहली बार नागरिकों को खुद अपनी जानकारी भरने का विकल्प दिया गया है। इससे समय बचेगा, गलतियां कम होंगी और डेटा ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

8 स्टेप में करें स्व-गणना, मिलेगी एसई आईडी
जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार स्व-गणना की प्रक्रिया बेहद सरल है। आधिकारिक वेबसाइट https://census.gov.in खोलें। परिवार के मुखिया का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करें, ओटीपी से लॉगिन कर अपनी भाषा चुनें, जिला, स्थानीयता, लैंडमार्क जोड़ें और मानचित्र पर सही स्थान पिन करें। घर का विवरण दें, घर का प्रकार चुनें, परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी व पानी, शौचालय, बिजली जैसी सुविधाएं भरें। सभी जानकारी जांचकर पुष्टि करें और फॉर्म जमा करते ही एसई आईडी मिल जाएगी।
विज्ञापन


स्वगणना के बाद क्या होगा
सफल सबमिशन पर आपको जो एसई आईडी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखें। बाद में सरकारी प्रगणक आपके घर आएगा और उसे बस एसई आईडी बता दें। वह जानकारी की पुष्टि करेगा। दोबारा फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा।
यह प्रक्रिया डिजिटल सुविधा के माध्यम पूरी तरह से सरल, सुरक्षित और गोपनीय रखी गई है। पंचायत, स्कूल और सीएससी केंद्रों पर लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जिन्हें ऑनलाइन दिक्कत हो उनके लिए ब्लॉक स्तर पर सहायता केंद्र बनाए गए हैं। आपकी जानकारी पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेगी।
सबसे अहम बातों को जरूर ध्यान रखें। प्रति परिवार सिर्फ एक मोबाइल नंबर का उपयोग करें। सभी जानकारी सही और पूरी भरें। गलत जानकारी देना दंडनीय है। अंतिम तिथि से पहले स्व-गणना अवश्य पूरी करें। अपनी एसई आईडी किसी से साझा न करें, भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। जिन परिवारों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं।
प्रशासन का कहना है कि गिनती सही, भविष्य सही। आपके द्वारा दी गई जानकारी से ही तय होगा कि आपके क्षेत्र में कितने स्कूल, अस्पताल, सड़कें, पानी-बिजली की सुविधा चाहिए। सही जनगणना से ही बेहतर योजनाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। डीसी मिंगा शेरपा ने अपील की है कि जिम्मेदार नागरिक बनें और आज ही स्वगणना करें। आपकी भागीदारी से हमारा बेहतर कल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें