फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 24 घंटे के भीतर ही मनमानी पर उतरे चालक, कई के चालान, की सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर हादसे को बीते हुए 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि बस चालकों की लापरवाही का नजारा फिर से आम हो गया। सोशल मीडिया पर रामनगर और उधमपुर में ओवरलोड वाहनों की वीडियो वायरल होने लगी तो प्रशासन को हरकत में आना पड़ा।
विज्ञापन

उधमपुर के जखैनी चौक पर परिवहन विभाग की ओर से एक मिनी बस को रोका गया। इसमें 21 सवारियां ओवरलोड थीं। सभी को नीचे उतारा गया और दूसरा वाहन उपलब्ध करवाकर उनके ठिकानों पर पहुंचाया गया। मिनी बस का चालान काटने सहित लाइसेंस जब्त कर लिया गया। इसके अलावा रामनगर व मजालता में भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए और आधा दर्जन वाहनों को सीज किया गया। चालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर की गई।
सूत्रों के मुताबिक प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि वाहनों को रोककर उनका समय बर्बाद किया जा रहा है। अधिकारियों ने चालकों को मनमानी नहीं करने दी और अतिरिक्त यात्रियों को दूसरे वाहनों पर सवार कर रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन

बस चालक, पुराना चालक और मालिक हिरासत में
हादसे की जांच को आगे बढ़ते हुए पुलिस ने बस चला रहे चालक के साथ पुराने चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के समय बस चला रहे रोहित को पुराने चालक ने एक दिन के लिए बस दी थी। बस के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
इस बारे में एसडीपीओ रामनगर सुल्तान मिर्जा ने बताया कि बस चालक और पुराने चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ओवरलोडिंग या फिर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आम आदमी को जागरूक होने की जरूरत है। अगर चालक ओवरलोडिंग करते हैं और यात्रियों को उन वाहनों पर सफर करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें