फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा बासुकी नाग मंदिर में 26 को सात बिरादरियों की मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर के तरमयान क्षेत्र स्थित प्राचीन बाबा वासुकी नाग मंदिर में इस वर्ष भी सात बिरादरियों की पारंपरिक मेल 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में भंडारे, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबा वासुकी नाग कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक आयोजन हर साल बैसाखी के दूसरे रविवार को होता है। इस बार यह शुभ अवसर 26 अप्रैल को पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेल में मोहत्रा, पाधा, संग्राल, वर्मा सहित सात बिरादरियों के लोग एकत्रित होकर पूजा-अर्चना करते हैं और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें