फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री के प्रसार पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मजिस्ट्रेट उधमपुर मिंगा शेरपा ने आदेश जारी करते हुए इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री के प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि हाल के समय में व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर भड़काऊ और झूठी सामग्री फैलाने के मामलों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

ऐसी गतिविधियां कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ सकती हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, आडियो या मीम साझा नहीं करेगा। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें