फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इंडो-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
- मगोत्रा ने कहा, बाहरी दबाव में बनाई गई नीति किसानों, व्यापारियों के हित में नहीं
विज्ञापन

उधमपुर। प्रस्तावित इंडो-यूएस ट्रेड डील और अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किए। उधमपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजारों में विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि किसी भी प्रकार की व्यापार नीति यदि बाहरी दबाव में बनाई जाती है तो उसका सीधा असर देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय कारोबारियों पर पड़ेगा।
यह रैली जुलूस के रूप में शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी और अंत में दब्बड़ चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सुमित मगोत्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर अमेरिका के सामने पूरी तरह से समर्पण कर दिया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की व्यापार नीति यदि बाहरी दबाव में बनाई जाती है तो उसका सीधा असर देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय कारोबारियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

मगोत्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक बार कहा था कि अमेरिका भारत का मित्र हो सकता है, लेकिन वह हमारा मालिक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज की नीतियां इस सोच के विपरीत दिखाई देती हैं, जो देश के हितों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि यदि ऐसे समझौते बिना देश के घरेलू हितों की सुरक्षा के लागू किए गए तो इससे भारतीय बाजार बड़े विदेशी कॉरपोरेट घरानों के लिए खुल सकते हैं, जिससे किसानों, छोटे दुकानदारों और स्थानीय उद्योगों को गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मगोत्रा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस समझौते के विरोध में देशभर में आंदोलन कर रही है और किसानों व छोटे व्यापारियों के अधिकारों और आजीविका की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया, ओम प्रकाश, गोपाल खजूरिया, मदन माथुर, रामपाल भगत, हंस राज ठाकुर, संदल सिंह, माजिद हुसैन, इम्तियाज अली, राजिंदर जम्वाल, शाम लाल, देव राज, शंकर वर्मा, जिला यूथ कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बलवान सिंह, विनोद डोगरा व जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व सरपंच तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें