फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नवरात्र से पहले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में बढ़ते तापमान के बीच भी मां वैष्णो देवी के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। श्रद्धालु पूरे जोश के साथ जयकारे लगाते हुए मां के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र के चलते यात्रा में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भवन समेत अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी हुई है। श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर परिवार सहित भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र को लेकर मां वैष्णो देवी भवन सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा शुरू कर दिया गया है। सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहने से भवन की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को गर्मी से कुछ राहत मिली।
आंकड़ों के अनुसार 8 मार्च को 21,600 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। 9 मार्च को शाम पांच बजे तक लगभग 13,500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें