फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक ने सलमेह पुल निर्माण का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सलमेह पुल के निर्माण को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के उद्देश्य से चिनैनी-घोरडी विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने निर्माण स्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ अधिकारी भी थे।
विज्ञापन

मनकोटिया ने बताया कि निर्माण कार्य के शुरुआती दौर में बिजली, पानी से जुड़े बुनियादी ढांचे को स्थानांतरण करने और कुछ निजी एवं सरकारी जमीनों की एनओसी व मुआवजे को लेकर जुड़े कुछ मुद्दों के समाधान पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया गया है। उनका लक्ष्य है कि दिसंबर तक पुल को यातायात के लिए तैयार कर दिया जाए। इसके चलते रेवन्यू, पीएचई, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। निर्माण कार्य जारी रहने तक यातायात के लिए अस्थायी वैकल्पिक मार्ग का निर्माण भी किया गया है ताकि लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें