फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वाहन फिटनेस के लिए जम्मू जाने के खिलाफ ट्रांसपोर्टर, फैसला वापस न लेने पर चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला ट्रांसपोर्ट यूनियन के बैनर तले बस स्टैंड परिसर में सभी ट्रांसपोर्टर और चालकों की बैठक हुई। सर्वसहमति से निर्णय लिया कि अगर उधमपुर और रियासी के वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए जम्मू जाने के निर्देश को बुधवार शाम तक वापस नहीं लिया गया तो दोनों जिलों में चक्का जाम रहेगा और अव्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन

मेटाडोर यूनियन के प्रधान दर्शन सिंह ने कहा कि पिछले पांच दिन से प्रशासन के समक्ष लगातार मांग रख रहे हैं। इसके बावजूद समाधान को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया। उनका आरोप था कि उधमपुर और रियासी जिले के यात्री या अन्य कामर्शियल वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए जम्मू जाकर पास कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी चालक व ट्रांसपोर्टर काम छोड़कर उधमपुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर जम्मू जाकर वाहन पास कैसे करा सकते हैं? क्या पहले वाहन उधमपुर में पास नहीं होते थे। मात्र फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए चालकों को पूरा दिन बर्बाद करना पड़ेगा।
यूनियन ने इस बात पर भी अफसोस व्यक्त किया कि ट्रांसपोर्टर की स्टेट बॉडी ने जम्मू में बैठक के बाद पत्रकारवार्ता की, लेकिन इस मामले को नहीं उठाया कि उधमपुर और रियासी के ट्रांसपोर्टर जम्मू में वाहन पास कराने क्यों और कैसे आएंगे? जबकि ट्रांसपोर्टर के किसी भी मुद्दे को लेकर उधमपुर या रियासी स्टेट बॉडी के समर्थन में खड़े रहते हैं। अगर उनका ऐसा ही रवैया रहा तो रियासी और उधमपुर जिला स्टेट बॉडी के फैसले का भविष्य में समर्थन नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बुधवार शाम तक आदेश को वापस नहीं लिया गया तो उधमपुर और रियासी में वीरवार को चक्का जाम रहेगा और यात्री वाहनाें सहित सभी कामर्शियल वाहन सेवाएं ठप रहेंगी। इसके बाद भी सरकार और प्रशासन नहीं माना तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। यहां अतिरिक्त प्रबंधक नसीर हुसैन, रियासी बस यूनियन के नेता संजीव सिंह तथा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेता शाम सरूप कलसोत्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें