फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 72 फुट ऊंची शिव मूर्ति के शिल्पकार को किया सम्मानित

विज्ञापन
मूर्तिकार को सम्मानित करते हुए डोगरा क्रांति दल के सदस्य। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। गैर सरकारी संगठन डोगरा क्रांति दल के कार्यकारी सदस्यों ने देविका घाट में स्थापित जम्मू‑कश्मीर की 72 फुट ऊंची शिव मूर्ति के शिल्पकार वरिंदर मूर्तिकार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में डोगरा क्रांति दल के कार्यकारी सदस्य रघुवीर गंडोत्रा ने बताया कि यह मूर्ति लगभग 20 वर्ष पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के सहयोग से निर्मित की गई थी। मूर्तिकार वरिंदर राजस्थान के रहने वाले हैं और उन्होंने इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया। वरिंदर मूर्तिकार ने बताया कि मैंने देश भर में कई ऊंची शिव मूर्तियों का निर्माण किया है और यह काम मेरे लिए गर्व की बात है। भविष्य में भी ऐसी ही धार्मिक और सांस्कृतिक परियोजनाओं में योगदान देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें