चिनैनी। क्षेत्र में सोमवार को बिजली लाइनों की मरम्मत कार्य के चलते विभाग की ओर से शटडाउन लिया गया था। इसके चलते सोमवार सुबह 11:00 से शाम करीब 4:30 बजे तक बिजली बंद रही।
जानकारी के मुताबिक उधमपुर से चिनैनी के बीच 33 केवी लाइन की मरम्मत कार्य के चलते बिजली बंद की गई थी, इस दौरान दुकानदारों का कार्य भी प्रभावित हुआ । बिजली पर निर्भर दुकानदारों ने कहा कि बिजली बंद होने के कारण दिनभर उन्हें नुकसान झेलना पड़ा, कई ग्राहक बिजली संबंधित कार्य के लिए उनकी दुकानों पर तो पहुंचे लेकिन निराश होकर वापस लौटना पड़ा । उधर दूसरी ओर बिजली बंद के कारण गृहणियों को भी घर के कार्य करने में दिक्कतें पेश आईं, शाम के समय बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बिजली विभाग के एईई किरण गुप्ता ने कहा कि बिजली मरम्मत कार्य के चलते बंद की गई थी जो शाम को बहाल कर दी गई।