फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हाईवे पर पलटी बोलेरो, दंपति मामूली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उधमपुर के मोदी ग्राउंड इलाके में एक बोलेरो सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार दंपति मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही बोलेरो के सामने अचानक बाइक आ गई। चालक ने बाइक को बचाने के चक्कर में वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन बीच सड़क पर पलट गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से वाहन को सीधा किया गया और वाहन सवार घायल दंपति को बाहर निकाला गया। हालांकि दोनों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। इसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि हादसे को लेकर किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें