फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ओरल हेल्थ एवं दंत चिकित्सा शिविर में 40 मरीजों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अमर उजाला की ओर से आदर्श कालोनी स्थित डॉ. महाजन डेंटल होम में एक दिवसीय ओरल हेल्थ एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 40 के करीब शहरी व ग्रामीण इलाकों से आए जरूरतमंदों की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. विश्वास महाजन और डॉ. साक्षी महाजन की टीम ने मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान दांतों व मसूड़ों में सड़न, कमजोर दांत, खानपान से होने वाली तकलीफें, मुंह से बदूब आना, दांतों का टूटना, गर्म सर्द से होने वाली तकलीफों आदि की जांच की गई। खासकर जरूरत पड़ने पर लोगों को रूट कनाल, कैपिंग, दांतों की ट्रांसप्लांटेशन आदि प्रक्रियाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। दांतों व मसूड़ों में सड़न से जुड़े मरीजों का उपचार करने सहित उन्हें निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं।
डॉ. विश्वास और डॉ. साक्षी ने मरीजों को ओरल हेल्थ के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि रोजाना सुबह और रात को कम से कम दो बार ब्रश करें। साल में कम से कम एक बार डेंटिस्ट से जाकर दांतों और मसूड़ों का चेकअप कराएं। ज्यादा मीठी चीजें या कार्बोनेटेड ड्रिंक न पिएं। इसके अलावा तंबाकू, शराब और सिगरेट का सेवन न करें, माउथ वॉश का इस्तेमाल करें, खूब पानी पिएं, स्वस्थ और संतुलित आहार लें। डॉ. साक्षी ने बताया कि दांतों से जुड़ी समस्याओं का समय पर इलाज करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें