उधमपुर। श्री गुरु तेग बहादुर महाराज का शहीदी दिवस जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इसमें पिछले दिनों से जारी अखंड पाठ का विधिपूर्वक समापन करते हुए लंगर में सैकड़ों की संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री गुरु तेग बहादुर महाराज के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर पिछले 5 दिनों से शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा था। इसके साथ ही रविवार को विशाल नगर कीर्तन भी निकाला गया। इसमें जिला मुख्यालय के विभिन्न हिस्सों से सिख संगत सहित प्रत्येक समुदाय विशेष और विभिन्न संगठनों से जुड़ लोगों ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया।