पौनी। स्थानीय यज्ञशाला में चार दिसंबर से चौदह तक होने वाले अति विष्णु महायज्ञ की तैयारियां जारी हैं। महायज्ञ को लेकर स्थानीय लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। महिलाएं व पुरुष यज्ञशाला में पहुंच कर धार्मिक गतिविधियों में सहयोग दे रहे हैं ।
विज्ञापन
यज्ञशाला के पुजारी सुनील दास ने बताया कि लोग तन मन धन से हर साल अमर वीर बलिदानियों की याद में होने वाले अति विष्णु महायज्ञ में हिस्सा लेते हैं और सहयोग करते है। यज्ञ के लिए यज्ञशाला को तैयार कर दिया गया ही। जल्द ही रंग बिरंगी लाइट्स लगा कर यज्ञशाला को सजाया जाएगा। यज्ञशाला शाम का अंधेरा होते ही जगमगा उठेगी। दस दिनों तक चलने वाले महायज्ञ को बाल संत श्री योगेश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में करवाया जाएगा। बलिदान जवानों की याद में यज्ञ में रोजाना हवन में आहुतियां डाली जाएंगी।