फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाए : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर और सफाई कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों तक वित्तीय पहुंच को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने रिवायत में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें डीसी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी प्रमुख वित्तीय समावेशन योजनाओं के अंतर्गत लोगों को शामिल करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त सलोनी राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य और एकीकृत बाल विकास सेवा सहित विभिन्न सरकारी विभागों ने सरकार की कल्याणकारी और प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए जागरूकता स्टॉल लगाए थे। उपायुक्त ने इन स्टॉलों का निरीक्षण किया, कर्मचारियों और लाभार्थियों से बातचीत की और विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सेवा वितरण की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए लाभार्थियों से सीधे फीडबैक भी लिया।
सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार ने आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने जनता से आगे आकर इन पहलों का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया, जो छतों पर सौर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है और नागरिकों को स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान देने के लिए इस योजना में नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की देशभक्ति की भावना को बढ़ाते हुए भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पोषण निरीक्षक सुभाष डोगरा, सहायक आयुक्त विकास ओम प्रकाश, जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आम जनता उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें