फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मजदूरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, बुढ़ापे में 5 हजार पेंशन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मजदूर दस्तकार यूनियन ने वीरवार को नगर के एमएच चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मजदूर संघ की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बुढ़ापे में 5 हजार पेंशन की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान दर्शन कुमार मिस्त्री ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह मजदूर पेंशन का लाभ भी जम्मू कश्मीर के मजदूरों को नहीं दिया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों में मजदूरों को 60 साल की आयु पूरी होने के बाद बुढ़ापा पेंशन का लाभ दिया जाता है। उनका कहना है कि लेबर कार्ड के तहत योजनाओं का लाभ भी मात्र 60 साल की उम्र तक ही मिल पाता है। उसके बाद मजदूरों का जीवन यापन मुश्किल हो जाता है। इसलिए उनकी मांग है कि कम से कम 5 हजार रुपये मासिक पेंशन का प्रावधान रखा जाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग करते हुए कहा कि मजदूरों को अपनी बैठक या समस्याओं को लेकर किसी भी तरह के सम्मेलन के लिए सड़कों पर बैठना पड़ता है। इसके लिए वो कई बार प्रशासन से कम्यूनिटी हाल बनाने की मांग कर चुके हैं। उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता को भी इस समस्या से अवगत कराया गया। इसके चलते उन्होंने डीसी को भी संपर्क किया, लेकिन अब वो फाइल रेवन्यू विभाग के पास लंबित पड़ी हुई है। इसलिए उनकी मांग है कि मजदूरों के लिए कम से कम दो कनाल भूमि मुहैया कराई जाए और उस पर कम्यूनिटी हाल का निर्माण करवाया जाए ताकि मजदूर उस हाल में बेटी-बेटों की शादी व अन्य कार्यक्रम कर सकें, क्योंकि मजूदरों के पास हाल बुक कराने की क्षमता नहीं है। इसलिए हाल का निर्माण कर मजदूरों को निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
आखिर में दर्शन कुमार ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि मजदूरों की पेंशन और मजदूरों के लिए उधमपुर में कम्यूनिटी हाल की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजदूरों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें