उधमपुर। पुलिस टीम ने नियमित नाका जांच के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.75 ग्राम हेरोइन से भरा एक पारदर्शी पॉली पाउच बरामद हुआ। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान नितिन शर्मा निवासी रामनगर और मौजूदा समय में हाउसिंग कॉलोनी, उधमपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में, उधमपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है।