उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने नशा तस्कर राहुल शर्मा निवासी गांव किडमू, रामनगर की लगभग 12.75 लाख रुपये की चल संपत्ति कुर्क की है। इसमें लगभग 12,75,000 रुपये मूल्य की दो कारें शामिल हैं।
एनडीपीएस अधिनियम के तहत चल रही कार्रवाई के तहत जांच अधिकारी द्वारा कुर्की आदेश जारी किया गया। पुलिस वक्ता ने कहा कि उधमपुर पुलिस समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराती है और कानून के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।