फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्कर व परिवार की दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
नशा तस्कर की संपत्ति पर बैनर लगाती पुलिस। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। नशीली दवाओं के तस्करों पर लगातार कार्रवाई करते हुए उधमपुर पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर रफाकत निवासी देविका, उधमपुर और उसके परिवार के सदस्यों की लगभग 2 करोड़ की चल और अचल संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत जब्त की गई है।
विज्ञापन

जब्त की गई संपत्तियों में 3 आवासीय मकान, 2 दुकानें, 2 बुलेट मोटरसाइकिल और 2 कारें शामिल हैं। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रहलाद शर्मा, थाना प्रभारी उधमपुर पूरब सिंह और पुलिस महानिरीक्षक बट्टल बल्लियां पीएसआई रविंदर द्वारा की गई जांच के दौरान इन संपत्तियों की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के रूप में की गई।
पुलिस वक्ता ने कहा कि उधमपुर पुलिस नशे के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराती है। मादक पदार्थों के खतरे में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें