उधमपुर/बसंतगढ़। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत सिया मेरी, बसंतगढ़ में एक निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में निशुल्क परामर्श सेवाएं दी गई और जरूरी दवाइयां बांटी गईं। साथ ही स्वच्छता एवं पोषण स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान आयोजित किए गए। इस शिविर में 400 से अधिक स्थानीय लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।