उधमपुर। बिजली की 11 केवी सप्लाई लाइन में माइनर फाल्ट आने की वजह से शहर के कुछ इलाकों में पूरा दिन बिजली गुल रही। हालांकि विभाग की ओर से दोपहर के समय बिजली को बहाल करने का प्रयास भी किया गया लेकिन एक आध घंटे बाद फिर से बिजली गुल हो गई।
सुबह-सुबह बिजली गुल होने से आदर्श कालोनी, बाड़यां, सुभाष नगर सहित आसपास के कई इलाके काफी प्रभावित हुए। शहरवासियों की रोजमर्रा की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। खासकर व्यापारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली उपकरण से चलने वाला कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। इस बारे में जेपीडीसीएल के कार्यकारी अभियंता सुनील दंत पंडोह ने बताया कि मेजर फाल्ट को ट्रेस कर ठीक करने में समय नहीं लगता है, लेकिन माइनर फाल्ट को ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि विभाग के कर्मी पूरा प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद है कि रात तक बिजली बहाल हो जाएगी।
-