फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बरयालता में शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
शराब की दुकान खोले जाने की योजना का विरोध करती महिलाएं। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
मजालता। बरयालता गांव में शराब की दुकान खोलने की योजना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। तहसीलदार मजालता को इस संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। शराब की दुकान को उनके गांव में शिफ्ट नहीं करने की गुजारिश की।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच मोनिका देवी का कहना है कि हमारे संज्ञान में आया है कि राजस्व ग्राम मजालता में चल रही शराब की दुकान को अब राजस्व ग्राम बरयालता के निकट मजालता मोड़ पर स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है। हम इससे बेहद चिंतित हैं और इसका विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित स्थान घनी आबादी वाले क्षेत्र में आता है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि यह इलाका बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों वाले परिवारों से भरा हुआ है। यहां शराब की दुकान होने से शांतिपूर्ण माहौल बुरी तरह प्रभावित होगा और इलाके की सुरक्षा और नैतिक ताने-बाने पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


गांव के ही रहने वाले बलवीर सिंह का कहना है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान प्रस्तावित है, वह कॉलेज रोड से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। 150 मीटर के भीतर राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित है। शैक्षणिक संस्थानों के पास शराब की दुकान स्थापित करने से छात्रों में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यहां पर शराब की दुकान नहीं खोलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें