फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लिखित परीक्षा की सफलता की नींव है प्रैक्टिकल, आत्मविश्वास से करें तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 11वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं अंतिम पड़ाव पर हैं। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा में उनका प्रदर्शन ही उनकी मेहनत के असली परिणाम और भविष्य का लक्ष्य तय करेगा। ऐसे में छात्रों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। शिक्षा में हासिल किया गया लिखित से ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान आपके भविष्य में ज्यादा महत्व रखता है और किसी भी पेशे में आपकी व्यावहारिक ताकत आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ने से रोक नहीं सकती।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में आप कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाएं उसकी नींव व्यावहारिक परीक्षा तय करेगी और अगर आप व्यावहारिक में फेल हो गए तो लिखित भी फेल माना जाएगा। मार्च 18 को 11वीं और 17 मार्च को 12वीं की अंतिम परीक्षा है, जिसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। जिनमें फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिकल एजूकेशन आदि विषय शामिल हैं। व्यावहारिक परीक्षा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें इसको लेकर व्याख्याताओं के टिप्स जरूर ध्यान में रखें। कैमिस्ट्री विषय के व्याख्याता आशीष शर्मा ने सभी बच्चों को टिप्स देते हुए कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए सबसे पहले अपने नोट्स और पाठ्यपुस्तक को अच्छी तरह से पढ़ें, फिर प्रैक्टिकल के दौरान किए गए प्रयोगों को दोहराएं और अंत में परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास के साथ काम करें।
- प्रैक्टिकल क्लासेस के दौरान बनाए गए नोट्स और पाठ्यपुस्तक अच्छी तरह से प्रबंधित होनी चाहिए।
- सभी विषयों के प्रैक्टिकल प्रश्नों की प्रैक्टिस करें।
- प्रैक्टिकल एग्जाम पैटर्न को समझकर उसी के हिसाब से तैयारी करने से मदद मिलेगी।
- प्रयोग को करने के तरीके और सिद्धांतों को अच्छी तरह से समझें।
- प्रयोगशाला में उपयोग किए जाने वाले सभी उपकरणों के विशिष्ट नामों और कार्यों को याद रखें।
- परीक्षा के दौरान समय का प्रबंधन करना महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक प्रक्रिया के लिए एक बैकअप योजना रखें।
- अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन करें।
- परीक्षा के दौरान शांत रहें और घबराएं नहीं।
- परीक्षक को सही उत्तर दें और बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखें।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और आवश्यक दस्तावेज एडमिट कार्ड, आईडी कार्ड आदि साथ लेकर जाएं। - परीक्षा के दौरान दी गई सभी गाइडलाइंस का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अगर आप कोई नया या बेहतर तरीका जानते हैं तो उसे प्रयोग में लाएं।
- अपनी प्रैक्टिकल फाइल के साथ परीक्षा में प्रवेश करें और धैर्य से अपने टास्क पर काम करें।
- सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें