कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड लैंडस्केप डिजाइन के सहायक प्रोफेसर एआर विनोद कुमार ने हाल ही में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन स्मार्ट सस्टेनेबल सिटीज 2025 में स्मार्ट शहरों पर अपना शोध प्रस्तुत किया।
एमडीपीआई की तरफ से वर्चुअली आयोजित इस सम्मेलन में दुनिया भर के प्रतिष्ठित विचारकों शोधकर्ताओं और पेशेवरों ने हिस्सा लिया। इनमें इरास्मस विश्वविद्यालय, रॉटरडैम स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क, यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड, यूके, फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ सेलर्नो इटली आदि शामिल हैं। एआर विनोद कुमार के शोध पत्र में स्थान-निर्माण को बढ़ावा देने, शहर के विकास को बढ़ावा देने और स्मार्ट सिटी पहल के व्यापक लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाने में मेट्रो बुनियादी ढांचे की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है।