रामनगर। कस्बे में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी जोरो शोरों पर की जा रही हैं। फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल शुक्रवार को होगी। कस्बे के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार सुबह 10.30 बजे परेड की रिहर्सल जारी रही। इसमें एनसीसी तथा सरकारी व निजी स्कूलों की 11 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाए। परेड का निरीक्षण तहसीलदार सतीश शर्मा ने किया ।
गणतंत्र दिवस परेड के इंचार्ज अर्जुन सिंह ने बताया पहली बार एनसीसी के तीन स्कॉर्ट होंगे। पहला सरकारी डिग्री कॉलेज, दूसरा सरकारी मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल के जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फुल ड्रेस परेड की अंतिम रिहर्सल के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे।