रियासी। प्रिंसिपल सेशन जज की तरफ से भगोड़ा घोषित किए गए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद यासीन निवासी भलेसा जिला डोडा पर पुलिस स्टेशन अरनास में पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज था। आरोपी मोहम्मद यासीन पुलिस को बार बार चकमा देने में कामयाब रहा और स्थान बदल बदल कर रह रहा था। प्रिंसिपल सेशन जज ने आरोपी के खिलाफ अंडर सेक्शन 512 सीआरपीसी वारेंट जारी किए थे। पुलिस को मिली सूचना के बाद एसएचओ अरनास ने एक टीम का गठन किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।