फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्रों ने राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार साझा किए

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस ने नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता पर एक संगोष्ठी का आयोजन जनरल जोरावर सिंह सभागार में किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 छात्रों ने संगोष्ठी में भाग लिया। छात्रों ने राष्ट्रीय एकता, एकजुटता और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

भारत के राजनीतिक एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका, विशेष रूप से रियासतों को एकजुट करने और एक संयुक्त राष्ट्र की नींव रखने के उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अभिषेक कुमार और एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल ने कार्यक्रम में छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और बहुमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए। शीर्ष तीन प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को ट्राफियां व स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। सम्मेलन के समापन के बाद पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से डीसी कॉम्प्लेक्स से जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम तक एकता मार्च का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें