रियासी में पदयात्रा निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : udhampur news
रियासी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शनिवार को लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ नारे के साथ एक पदयात्रा निकाली गई। ऋषि चौक से पूर्व विधायक ऋषि कुमार कौशल की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाते हुए पदयात्रा की शुरुआत की गई। ऋषि चौक से शुरू हुई पदयात्रा मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची। पदयात्रा में भाजपा के प्रदेश प्रधान सत शर्मा, जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा, जिला प्रधान रोहित दुबे, रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे, कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा और जिला के कई क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई। पदयात्रा के बाद एक कार्यक्रम बस अड्डे पर हुआ।