फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से नदी नालों के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बुधवार और वीरवार की मध्य रात को जिले के लगभग सभी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश का असर जिला के कई हिस्सों में दिखा। इससे मढ़ी नाला उफान पर रहा।
विज्ञापन

भमाग के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के बाद अंजी तवी का जलस्तर बढ़ गया। चिनाब के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दिखी। पिछले चार दिनों से दरिया चिनाब के पानी में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके बहाव में भी तेजी आई है। ध्यानगढ़ में स्थित सलाल डैम के गेट खोले जाने के बाद दरिया के जलस्तर और ज्यादा बढ़ावा हुआ।
डैम के ऊपरी सतह के अलावा निचले इलाकों में भी इसका असर दिखा है। गुज्जर कोठिया, तलवाड़ा, बारादरी, कांसकसा, जेडी, डेरा बाबा तक दरिया पूरे उफान पर दिखा। बारिश से नगर परिषद अधीन आने वाली कई नालियों में फंसा कूड़ा और गंदगी निकल कर बाहर आ गई। वीरवार सुबह सफाई कर्मचारी इसे साफ करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें