रियासी। लगातार छुट्टियों के कारण प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों ने सरकार से सिलेबस में राहत देने की मांग की। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी कश्मीर संभाग की भांति ही जम्मू के विद्यार्थियों को भी वार्षिक परीक्षाओं में छूट देने की मांग की है। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्कूल कॉलेज बंद रहे। फिर भारी बारिश से भी शिक्षण संस्थान नहीं खुल सके। अब लगातार छुट्टियों से पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा है।
कोट
बीते वर्ष ऑपरेशन सिंदूर व बारिश के कारण स्कूल कॉलेज बंद रहे। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर हुआ। बच्चे स्कूल नहीं जा पाए और न ही ट्यूशन के जरिए पढ़ाई कर सके। सरकार को जम्मू संभाग के विद्यार्थियों को भी छूट देनी चाहिए़।
-सुमित पण्डोह, स्थानीय निवासी।
सरकार ने कश्मीर संभाग के विद्यार्थियों को जिस प्रकार पंद्रह प्रतिशत की छूट सिलेबस में दी है। उसी तरह जम्मू के विद्यार्थियों को भी छूट दी जानी चाहिए। बारिश में जम्मू संभाग भी काफी प्रभावित रहा। यहां के विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहे।
-अंकुश नरगोत्रा...भाजपा शहरी प्रधान
सरकार व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को चाहिए कि वह जम्मू संभाग के विद्यार्थियों को कम से कम पच्चीस प्रतिशत तक की छूट सिलेबस में दे ताकि उनको कुछ हद तक राहत मिल सके। ऑपरेशन सिंदूर व बारिश का काफी असर जम्मू के विद्यार्थियों पर रहा।
-सुरिंदर शर्मा, स्थानीय निवासी