फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कांग्रेस ने निकाली एकजुटता रैली, केंद्र सरकार को कोसा

विज्ञापन
रियासी में रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से रविवार को एकजुटता रैली निकाली गई। रैली के दौरान नवनियुक्त जिला प्रधान अजय सलालिया का स्वागत किया गया। दोबारा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा का भी स्वागत हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय डाक बंगला से रैली को नई बस्ती स्थित बैंक्वेट हाल तक निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए गए। हाल में हुए एक कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान सभी को पार्टी की विचारधारा के बारे बताने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने को कहा गया।
वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय के दौरान केंद्र सरकार देश को गर्त में धकेलने का काम कर रही है। देश की अखंडता के साथ पुरानी चीजों को बदला जा रहा है। हाल ही में मनरेगा का नाम बदल कर उसे नया नाम देकर कानून बनाया गया है जिसकी भी हर तरफ निंदा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं का हार पहना कर स्वागत किया गया। बाद में एक पत्रकारवार्ता भी की गई जिस में वीबी जीरामजी योजना को निराधार बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें