रियासी। ग्रामीण इलाकों में सुशासन सप्ताह अभियान प्रशासन गांव की ओर प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुआ। अभियान को डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक के मार्गदर्शन में सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी के साथ संचालित किया गया।
सरकारी सेवाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में कई शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और शिकायत निवारण गतिविधियां आयोजित की गईं। नागरिकों ने राजस्व, सामाजिक कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित मौके पर ही मिलने वाली सेवाओं का लाभ उठाया। प्रशासन ने जनता की शिकायतों का समाधान किया व लंबित मुद्दों को सुलझाया। इसके अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत नामांकन की सुविधा प्रदान की।