उधमपुर। स्थानीय अदालत ने एनडीपीएस मामले में दो को दोषी करार दिया है। उन्हें 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। चिनैनी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के तहत 18 नवंबर को मोटरशेड नाका प्वाइंट पर जांच के दौरान पुलिस ने तरनदीप सिंह निवासी माखनपुर, गोजरां, जम्मू और परविंदर सिंह निवासी चठ्ठा, जम्मू को गिरफ्तार किया। उनके पास से भुक्की बरामद की गई। इसके बाद मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
जांच अधिकारी और उनकी टीम ने जांच में यह सुनिश्चित किया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हों और न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाए। ट्रायल की उचित प्रक्रिया के बाद, सत्र न्यायालय ने आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया और 30000 रुपए का जुर्माना लगाया।