रियासी। विधायक कुलदीप राज दुबे ने बुधवार को रियासी नगर के लोगों के साथ मुलाकात कर विकास पर चर्चा की। लोगों ने उन्हें जनाना पार्क में सोलर लाइट सिस्टम में सुधार लाने की मांग की।
लोगों ने कहा कि पार्क में सोलर लाइट को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान काटा गया था। अब तक लाइटों को दोबारा चालू नहीं किया गया है। पार्क के आसपास की गलियों की हालत में भी सुधार लाने की मांग की।
नगर परिषद कार्यालय के पास लगाए जा रहे गंदगी के ढेर हटाने व स्थान बदलने की मांग की। लोगों ने कहा कि कूड़ा इकट्ठा कर वहां पर ढेर लगा दिए जाते हैं। कूड़ा गली में बिखरा रहता है। पैदल चलने वाले लोग परेशान होते है। विधायक ने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों को लोगों की सलाह अनुसार ही करवाया जाएगा। मौके पर सुदेश पंडोत्रा, राम वर्मा, शाम पूरी, अजय कुमार, धीरज गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रवि शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।