फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डुग्गर धानी में मिलेगा डोगरा व्यंजनों का स्वाद, मक्की की रोटी व सरसों का साग

विज्ञापन
रियासी के डुग्गर धानी में साग महोत्सव का हुआ आगाज।  - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रियासी। पौनी मार्ग पर खैरल गांव में संचालित डुग्गर धानी में डोगरा व्यंजनों का स्वाद स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को मिलेगा। इसके अलावा यहां पर डोगरा संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। डोगरा परंपराओं को आगे बढ़ाने लिए सोमवार शाम को मक्की साग महोत्सव की शुरुआत हुई। यह महोत्सव तेरह जनवरी 2026 लोहड़ी त्यौहार के अवसर तक जारी रहेगा। सेल्फ हेल्प ग्रुप नारी की पहचान क्लस्टर लेवल फेडरेशन के बैनर तले क्षेत्र की लगभग पंद्रह सौ के करीब महिलाएं काम कर रही हैं।
विज्ञापन

डुग्गर धानी में सौ से ज्यादा महिलाएं अनिता जमवाल के अगुवाई में काम करती हैं। स्थानीय महिलाएं यहां पर डोगरा संस्कृति से जुड़ा खाना बनाने का काम करने के साथ ही इलाके में मौजूद लोकल स्तरीय सामान की भी बिक्री करती हैं। जम्मू कश्मीर रूरल लाइव मिशन जिला प्रोजेक्ट मैनेजर जुगल शर्मा ने बताया कि उक्त स्थान से कटड़ा शिवखोड़ी के बीच काफी यात्री आते-जाते है। स्थानीय स्तर पर भी लोगों की काफी आवाजाही होती है। डोगरा संस्कृति के साथ ही डोगरा व्यंजनों का स्वाद हर किसी को मिल सके इसके लिए मक्की साग नामक महोत्सव की शुरुआत की गई है। इस का लाभ सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ जुड़ी महिलाओं को सीधे तौर पर मिलेगा, वहीं लोगों को संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

साग महोत्सव में यह चीजें रहेगी मौजूद।
1. सरसों का साग
2. मक्की की रोटी
3. सगले की दाल
4. चूरी।
5. क्यूर।
वहीं इस के अलावा रोजाना शाम को अलाव जलाया जाएगा। जारी हल्की ठंड के दौरान इसके पास बैठ कर लोग खाने का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा डोगरी गाने भी सुनने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें