फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा आरंभ, गूंजते रहे जयघोष

विज्ञापन
रियासी से रविवार त्रिकुटा परिक्रमा यात्रा को जाते श्रद्धालु - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। मां वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत की चौथी परिक्रमा यात्रा रविवार सुबह रवाना हुई। श्री दुर्गा नाटक मंडली ने रविवार को चौथी परिक्रमा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ विधायक कुलदीप राज दुबे ने छड़ी लेकर किया। जयघोष लगाते हुए यात्रा में कई श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

परिक्रमा यात्रा वाहनों और पैदल चलते हुए कुल 108 किलोमीटर की होगी। तहसील भमाग के सुखालघाटी से होते हुए यात्रा पैदल सुखाल गली स्थित काली माता मंदिर में पहुंचेगी। जहां पूजा कर यात्रा वापस जंगल गली वाया चढ़ईई मुतल्ल से होते हुए बांसा मोड से कटड़ा और देर शाम रियासी पहुंचेगी। यात्रा का ग्रां मोड़ टोट देवीगढ़ सुखालघाटी में स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। उनके खाने पीने का भी बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें