फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव हो

विज्ञापन
वंदे भारत का स्टॉपेज बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने जाते लोग। - फोटो : Reasi news
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर ग्रा मोड़ में बनाए गए रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज बनाए जाने की मांग की। इसके साथ ही एक ज्ञापन भी अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे कांग्रेस के युवा नेता करन दीप सिंह ने बताया कि महत्वकांक्षी रेल लिंक परियोजना कटड़ा से श्रीनगर बारामुला तक बनी है। कटड़ा जिले का ही हिस्सा है जहां से वंदे भारत ट्रेन कश्मीर आती जाती है, लेकिन उक्त ट्रेन का फायदा रियासी के साथ ही पौनी, अरनास, माहौर व अन्य इलाकों के लोगों को ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने के कारण नहीं मिल रहा है। लोगों को कश्मीर जाना हो तो पहले कटड़ा जाना पड़ेगा। लोगों ने ग्रा मोड़ स्टेशन में ठहराव करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें