फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी ने पुलिस रेंजर और लॉयर्स ने कालका की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बलिदानी जवानों की याद में पुलिस लाइन में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पौनी व लॉयर्स क्लब ने अपने अपने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में पौनी की टीम ने पुलिस रेंजर को हराया। पौनी की टीम ने बीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। बल्लेबाज नरेंद्र ने बेहतरीन बल्लेबाज की और 76 रन बनाए। बल्लेबाज अजीत कुमार ने 38 व उपेंदर पाल सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया।
पुलिस रेंजर की टीम के गेंदबाज अली ने तीन मिक्की ने दो, राजिंदर व जरनैल सिंह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस को पूरी टीम 17.1 ओवर में 141 रन ही बना सकी। बल्लेबाज राजिंदर ने 34, मिक्की ने 21 व संजीव सिंह ने 18 रन बनाए। टीम को 21 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। पौनी के गेंदबाज सुमित व अर्जुन ने चार चार विकेट झटके। वहीं मशकूर ने दो विकेट लिए। पौनी की पच्चीस रनों की जीत में हीरो रहे बल्लेबाज नरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में लॉयर्स क्लब ने कालका क्लब को पांच विकेट से हराया। कालका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 119 रन बनाए जिस में सब से ज्यादा 35 रन अतिरिक्त रहे। बल्लेबाज कुशल ने 22, अनिल ने 16, अनुभव ने 18 व राजू कुंडल ने 13 रन बनाए। लक्ष्य को लॉयर्स की टीम ने 15.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बल्लेबाज रोहित ने शानदार 47 रन बनाए वहीं मानव ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली। कालका के गेंदबाज राजू कुंडल तीन विकेट लेने में कामयाब रहे वहीं अमन राजपूत ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें