रियासी। पुलिस के नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन और जिले भर में उनके प्रभावी प्रवर्तन की समीक्षा और चर्चा के लिए जिला पुलिस कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता एसएसपी परमवीर सिंह ने की। इस दौरान नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख घटकों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनमें ई-साक्ष्य एसआईडी, ई-समन, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर और साठ दिन और नब्बे दिन की जांच समय सीमा वाले मामलों की निगरानी शामिल है। इस बात पर ज़ोर दिया गया कि सात साल या उससे अधिक के कारावास से दंडनीय अपराधों से जुड़े मामलों में एफएसएल दौरा अनिवार्य है।
एसएसपी ने निर्धारित अवधि के भीतर मामलों को निपटाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया। बैठक में अतिरिक्त एसपी कटड़ा विपिन चंद्रन, अतिरिक्त एसपी रियासी इफ्तिखार अहमद, प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर शिखा जमवाल, डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल भी शामिल रहे।