फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, वकील की मौत, चार घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त दोनों वाहन।  - फोटो : ramban news
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के सेरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक वकील की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेब से भरे एक ट्रक ने पीछे से एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया। घायलों में शामिल एडवोकेट बमन सिंह बाली (35) पुत्र राम सिंह निवासी पंचाल, उखराल, जिला रामबन की मौत हो गई। चार घायलों की पहचान राहुल (15) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी डिगडोल, ट्रक चालक फैजाम (22) पुत्र वसीम निवासी डोडा, रमनीक सिंह (17) पुत्र मान सिंह निवासी डिगडोल, निशांत सिंह (15) पुत्र मान सिंह निवासी डिगडोल के रूप में हुई है। फिलहाल घायलों की हालत पर अस्पताल प्रशासन नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें