फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश और तेज हवाओं से हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में सोमवार सुबह से हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा, लेकिन दोपहर के बाद त्रिकुटा पर्वत पर बादलों ने डेरा जमा लिया और ठंडी हवाएं दिनभर चलती रहीं। इसके चलते हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही, लेकिन अर्द्धकुंवारी बैटरी कार और भवन से रोपवे सेवा आम दिनों की तरह सुचारू रूप से जारी रही।
विज्ञापन

सर्दी के इस मौसम में श्रद्धालु हर दिन माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को शाम सात बजे तक करीब 8,000 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 11,405 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे, जबकि सोमवार को शाम सात बजे तक लगभग 8,000 श्रद्धालु माता के दरबार की ओर रवाना हो चुके थे। पंजीकरण कक्ष बंद होने में तीन घंटे शेष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें