फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डिजिटल टूल्स के अधिकतम उपयोग के दिए निर्देश

Mon, 03 Mar 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने किया पुलिस स्टेशन रैंबल का दौरा, अधिकारियों संग की बैठक
विज्ञापन

उधमपुर। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी रईस मोहम्मद भट ने पुलिस स्टेशन रैंबल का दौरा कर एसएसपी उधमपुर आमोद अशोक नागपुरे, एएसपी उधमपुर, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उधमपुर, स्टाफ अधिकारी (आरपीएचक्यू), एसएचओ और जांच अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक की शुरुआत में एसएसपी उधमपुर ने पुलिस स्टेशन के कामकाज और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मामलों की समयबद्ध जांच को पूरा करने के प्रयासों की जानकारी दी। डीआईजी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इन नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने डिजिटल पोर्टलों और एप्लिकेशन की समीक्षा की। इसके अलावा जांच अधिकारियों की ई-सख्या, ई-समन, मेडलेपीआर, इगोट करमयोगी और ई-कोर्ट सेवाओं से संबंधित मोबाइल एप्लिकेशन पर दक्षता का परीक्षण किया गया। अधिकारियों को इन डिजिटल टूल्स के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने पुलिस और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। पुलिस स्टेशन रैंबल के कुल मिलाकर कार्यप्रदर्शन की डीआईजी ने सराहना की और अधिकारियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और अधिक कुशलता से काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें