डोडा। डोडा जिले के गुंदोह भलेसा उपमंडल पंचायत गुंडे कड़ा में एक अखरोट के पेड़ पर इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी का झंडा लटका हुआ मिला।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है। इसके बाद प्रशासन ने झंडे की मौजूदगी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी की शरारत है या सीमा पार से कोई साजिश है।